• Tue. Jul 22nd, 2025

    सकारात्मक सोच और मेहनत की पराकाष्ठा से विद्यार्थी अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं- राजीव खंडेलवाल

    ByNews Desk

    Oct 1, 2024
    dewas news
    Share

    dewas news

    विद्यार्थी शिक्षित बनकर देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिचिश्त करें- मनोज राजानी

    देवास। संस्था इनोवेटिव पब्लिक हासे स्कूल में विद्यार्थियों में शिक्षा, संस्कार एवं नवाचार की एक नई पहल को लेकर रूबरू कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

    संस्था के प्राचार्य सय्यद मकसूद अली ने बताया, कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ राजनीतिक, प्रशासनिक, सामाजिक, औद्योगिक, पत्रकारिता, खेल एवं अन्य क्षेत्रों में उच्च पदों पर आसीन शख्सियतों से रूबरू करवाना है। इस कार्यक्रम में अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी थे। सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत संस्था के सचिव मिर्जा मुशाहिद बैग, प्राचार्य सय्यद मकसूद अली, एडवोकेट चंद्रपालसिंह सोलंकी ने किया।

    श्री खंडेलवाल ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक पीढ़ी जब लक्ष्य प्राप्त कर लेती है तो आने वाली अनेक पीढ़ीयों को उसका फायदा मिलता है। विद्यार्थी जीवन में सही और गलत की पहचान कर ली तो जीवन में सफलता प्राप्त करने से आपको कोई नहीं रोक सकेगा। एक कृति एवं एक मति के साथ ईश्वर हमें भेजता है। हम अपनी मेहनत और परिश्रम के साथ समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं।

    मनोज राजानी ने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होना है और उसे प्राप्त करना है। इसके साथ ही आप इस देश का भविष्य बनकर उभरे और अपने माता-पिता, समाज और इस देश का मान बढ़ाए। उन्होंने बच्चों को शिक्षित बनकर देश के विकास में अपनी भागीदारी देने के लिए प्रेरित किया।

    dewas news

    इस अवसर पर विद्यार्थियों ने दोनों अतिथियों से उनके जीवन, सामाजिक कार्यों, शहर और देश के विकास में उनके योगदान तथा राजनीतिक उत्तरदायित्वों और उपलब्धियों को लेकर प्रश्न किए। विद्यालय में गठित छात्र परिषद में नियुक्त हेड गर्ल, हेड बॉय, विभिन्न टीम के कैप्टन और वाइस कैप्टन को अपने कर्तव्यों के निर्वहन की शपथ दिलाई गई।

    अतिथियों को स्मृति चिन्ह स्वरूप पौधे मिर्जा मुशब्बिर बैग और सदाकत अली ने भेंट किए। इस अवसर पर जाकिर उल्लाह शेख, संजय देवल, मुश्ताक शाह सहित विद्यार्थी एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन हेड गर्ल अनिका खान एवं हेड बॉय रेहान शेख ने किया। आभार सय्यद सदाकत अली ने माना।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *