क्राइम

कंपनी में काम करते हुए श्रमिक की झुलसने से मौत

Share

Dewas accident news

– परिजनों के साथ अन्य लोगों ने कंपनी गेट पर किया विरोध प्रदर्शन

– उचित आर्थिक सहायता की मांग, कुछ महीने पहले ही हुई थी शादी

देवास। औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में काम करने वाले श्रमिक की झुलसने से मौत हो गई। रविवार को हुई इस घटना की सूचना मिलने पर परिजनों सहित बड़ी संख्या में लोग कंपनी गेट पर पहुंच गए और लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। औद्योगिक थाना क्षेत्र पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों समझाइश दी।

जानकारी के अनुसार जयसिंह नगर बीराखेड़ी निवासी सुनील पिता शिवपाल पेंटागन लैब्स कंपनी में ठेका पद्धति पर काम करता था। घटना के वक्त वह ऑटो प्लग स्ट्रीम के संपर्क में आकर बुरी तरह से झुलस गया। कंपनी में ग्लूकोज की बोतल बनती है। इस दौरान तेज हिटिंग से सुनील झुलस गया। घटना के बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Dewas news

घटना की जानकारी लगते ही परिजन व बड़ी संख्या में लोग कंपनी गेट के बाहर एकत्रित हो गए। लोगों का गुस्सा देखते हुए पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। परिजनों व लोगों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए उचित मुआवजे की मांग की। सुनील की कुछ महीने पहले ही शादी हुई थी।

Dewas news

श्रमिक नेता विकास लोखंडे ने भी आरोप लगाते हुए कहा कि शहर में कई कंपनियों में सुरक्षा के इंतजामों को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। जिन उपकरणों का उपयोग होता है, उनकी समय-समय जांच की जाना चाहिए। मशीनों का मेेंटेनेंस भी होना चाहिए। संबंधित विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए। इस प्रकार के हादसे भविष्य में ना हो इसे लेकर संबंधित विभाग को सभी कंपनियों में निरीक्षण करना चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो हम आंदोलन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button