Dewas weather जिले में 40 इंच से अधिक बारिश


– सतवास में 48 इंच से अधिक बारिश
देवास। जिले में मानसून अपने अंतिम दौर में है। रोज दोपहर बाद बारिश हो रही है। जिले में इस मानसून सत्र में अब तक 1036 मिमी अर्थात 40.78 इंच बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। जिले की औसत बारिश 1067.8 अर्थात 42 इंच है। अभी लगभग 2 इंच बारिश की और जरूरत है।
जिले में पिछले 24 घण्टे में 138 मिमी बारिश हुई, जो औसत रूप से 15.33 मिमी है। पिछले 24 घण्टे में देवास में 23 मिमी, टोंकखुर्द में 9 मिमी, सोनकच्छ में 5 मिमी, बागली में 2 मिमी, उदयनगर में 65 मिमी, कन्नौद में 11 मिमी, सतवास में 19 मिमी एवं खातेगांव में 4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

जिले में अब तक सबसे अधिक बारिश 1237 मिमी अर्थात लगभग 48.70 इंच सतवास में हुई है।
पिछले साल इस समय तक 1109.61 मिमी अर्थात 43.61 इंच बारिश हुई थी।
इंटरनेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार वातावरण में 86 प्रतिशत आद्रता है। हवा की गति 3 किमी प्रति घण्टे है। अधिकतम तापमगति28 व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहेगा। दोपहर में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।




