प्रशासनिक

रेत, गिट्टी और चूरी के अवैध उत्खनन/परिवहन पर 9 वाहनों को किया जब्त

Share

– खनिज विभाग ने की कार्रवाई

देवास। जिले में खनिज विभाग के दल द्वारा अवैध उत्खनन/परिवहन पर कार्यवाही की गयी।

कार्यवाही में खनिज विभाग के दल ने राजोर में गिट्टी/चुरी का अवैध परिवहन करते हुए 2 डम्फर खनिज जब्त कर पुलिस थाना बरोठा की अभिरक्षा में खडे किया। 4 ट्रेक्टर ट्राली राजोर इमली घाट से अवैध परिवहन करते हुए जब्त कर पुलिस थाना सतवास की अभिरक्षा में खडे किये गये एवं 3 ट्रेक्टर ट्राली फतेहगढ़ घाट से अवैध परिवहन करते हुए जब्त कर पुलिस थाना सतवास की अभिरक्षा में खडे किये गये है। जिले में खनिज विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button