स्पोर्टस

राज्य स्तरीय थांगता प्रतियोगिता के लिए 9 खिलाड़ी चयनित

Share

Sports news
देवास (राजेश बराना)। संभागीय शालेय थांगता प्रतियोगिता का आयोजन शुजालपुर में दिनाक 12 सितंबर को किया गया था।

जिसमे जिले की टीम की 21 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में जिला थांगता संघ की टीम के 5 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय शालेय थांगता प्रतियोगिता में हुआ।

अंडर 14 में पूर्णा उपाध्याय क्षिप्रा, हंसिका राठौर, बालक अंडर 14 में ध्रुव गवली व अनुश्री पटेल, अंडर 19 में अमन बगड़िया का चयन हुआ। उक्त प्रतियोगिता दतिया में 20 से 24 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। ये खिलाड़ी प्रतियोगिता में उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।

खिलाड़ियों की उपलब्धि पर एमेच्योर कराते असोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमावत, भारत विकास परिषद की अध्यक्ष मीना राव, वूशु संघ के अध्यक्ष जितेंद्र नागर, जिला थांगता संघ के सचिव राजीव चौहान, सहसचिव तरुण परमार, संयोजक भावेश कुमार, शिव प्रजापत, कोच हर्ष चौहान, कृष्ण यादव आदि ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button