क्राइम

आबकारी विभाग ने देवास में होटल/ढाबों में कार्यवाही कर 04 प्रकरण दर्ज किये

Share

Excise department dewas

देवास। जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी कड़ी में आबकारी विभाग के दल ने देवास शहर में होटल, ढाबों, संदिग्ध स्थान, होटल ट्रीट, बापू की कुटिया, आनंद ढाबा आदि स्थानों पर सर्चिंग की। जिसमें 22 केन बीयर, 10 पाव विदेशी मदिरा, 75 पाव देशी मदिरा जप्त की गई। कार्यवाही में 04 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) (क) के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए। जप्त सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 19 हजार रूपए है।

कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक राजकुमारी मंडलोई, प्रेम यादव, डी पी सिंह,आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, दीपक धुरिया, आबकारी आरक्षक नितिन सोनी, दीपक, निहाल खत्री, आशीष गुप्ता, नितिन सोनी, सैनिक किशोर, संजय शर्मा शामिल थे। जिले में आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button