राजनीति

अभा कांग्रेस कमेटी ने विधायक सचिन यादव को बनाया गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र का पर्यवेक्षक

Share
Mla sachin yadav
Mla sachin yadav

देवास। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने कसरावद के विधायक और प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव को गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

कांग्रेस नेता नरेंद्र यादव लल्ला ने बताया, कि श्री यादव पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री अरुण यादव के छोटे भाई और मप्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व .सुभाष यादव के सुपुत्र है। सचिन यादव को दी गई इस जिम्मेदारी से मप्र के पिछड़ा वर्ग समाज में हर्ष व्याप्त है।

निमाड़ अंचल के कांग्रेस नेताओं के साथ जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण, देवास शहर जिला कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, सेवादल, किसान कांग्रेस ने भी सचिन यादव को पर्यवेक्षक बनाने पर खुशी जाहिर करते हुए कांग्रेस हाईकमान का आभार व्यक्त किया है।

श्री यादव जल्द ही गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र में पहुंचकर सभी नौ विधानसभा सीटों बावल, रेवाड़ी, पटौदी, बादशाहपुर, गुड़गांव, सोहना, नूंह, फिरोजपुर झिरका और पुनहाना का दौरा कर मैदानी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में गुरुग्राम की सभी 9 विधानसभा सीटों में कांग्रेस प्रत्याशी विजय हो यह उनका प्रयास होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button