स्पोर्टस
तीन किमी वॉकथॉन में दिखा उत्साह


देवास (राजेश बराना)। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 3 किमी की वॉकथान का आयोजन किया गया।
शासन के निर्देशानुसार हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम देवास से वॉकथॉन (3 किलोमीटर पैदल चलना) आयोजित की गई। इसमें बच्चों, विद्यार्थियों, युवाओं, वरिष्ठजनों ने भाग लिया।





