इंदौर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चोरल की घटना पर दुख व्यक्त किया

Share

Indore news

– घटना के मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता

– निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से पांच मज़दूरों की दबने से हुई थी मृत्यु

इंदौर। इंदौर जिले की महू तहसील के अंतर्गत चोरल गाँव में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से यहाँ कार्यरत पाँच मज़दूरों के दबने की घटना हुई है। इसमें उक्त सभी पाँच मजदूरों की मृत्यु हो गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना को दुखद बताते हुये शोक संवेदना व्यक्त की है।

उन्‍होंने दिवंगतों की पुण्यात्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को अपार दुख सहने की बाबा महाकाल से प्रार्थना की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान से दो-दो लाख रुपये देने के निर्देश भी दिये है। रेडक्रास के माध्यम से भी मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता दी जा रही है। इस तरह मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायत मिलेगी।

कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करा दिया था। सभी संबंधित अधिकारी एवं एसडीआरएफ के दल को मौके पर तुरंत ही भेजा। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य पूरी मुस्तेदी के साथ किया।

बताया गया है कि यहाँ एक निर्माणाधीन फार्म हाउस में कल स्लैब डाली गई थी एवं रात में यहाँ कार्यरत मज़दूर उसी के नीचे सो गए थे। स्लेब गिरने से उक्त मजदूरों की मृत्यु हो गई। घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हितिका वासल, एसडीओपी उमाकांत चौधरी, एसडीएम चरणजीत सिंह हुड्डा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे एवं राहत तथा बचाव कार्य कराया।

मृतकों में पवन पिता भंवरलाल पांचाल उम्र 35 साल निवासी बांसवाडा राजस्थान हाल मुकाम राऊ सागर कालोनी इन्दौर, हरिओम पिता रमेश मालवी उम्र 2 2 साल निवासी ग्राम उन्मोद जिला शाजापुर, अजय पिता रमेश मालवी उम्र 20 साल निवासी जिला शाजापुर, राजा पिता शेरसिंह उम्र 22 साल निवासी इन्दौर तथा गोपाल (काका) पिता बाबुलाल प्रजापति उम्र 45 साल निवासी छोटा बांगड़दा इन्दौर शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button