• Tue. Jul 22nd, 2025

    भारत माता के जयघोष के साथ हाथों में तिरंगा थामे निकले विद्यार्थी

    ByNews Desk

    Aug 13, 2024
    Satapuda academy
    Share

    Satapuda academy

    जनजागरण का संदेश देते हुए सतपुड़ा एकेडमी के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा

    देवास। राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त की तैयारियां शहर में जोरशोर से चल रही है। शहर की अग्रणी शिक्षण संस्था सतपुड़ा एकेडमी में भी राष्ट्रीय पर्व को लेकर उत्साह का माहौल है।

    Satapuda academy

    मंगलवार को सतपुड़ा एकेडमी में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा आवास नगर के प्रत्येक मोहल्ले से निकली, जिसमें विद्यार्थी घोष के साथ राष्ट्रीय धुन बजाते हुए आगे-आगे चल रहे थे। बच्चों के हाथों में तिरंगा था, जो बड़ी शान से तिरंगा लहराते भारत माता का जयघोष करते हुए चल रहे थे। यह यात्रा स्कूल परिसर से आसपास की कॉलोनियों में निकली। हर कोई तिरंगा यात्रा को देखने के लिए उत्सुक था। जगह-जगह नागरिकों ने स्वागत किया। बच्चों ने हाथों में तिरंगा धारण किया हुआ था और सड़कों पर कदम मिलाकर मार्च किया। यह तिरंगा यात्रा नागरिकों को राष्ट्रीय पर्व के प्रति जनजागरण करने का संदेश दे रही थी।

    Satapuda academy

    संस्था संचालक भानूप्रतापसिंह सेंधव ने बताया, कि इस यात्रा का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करना और एकजुटता का संदेश देना है। यह यात्रा देश की आजादी में अपने सर्वस्व को न्यौछावर करने वाले शहीदों के प्रति समर्पित थी।

    संस्था सतपुड़ा एकेडमी ने अभिभावकों एवं आम नागरिकों से आग्रह किया है कि हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाएं। यह जानकारी मीडिया प्रभारी दिनेश सांखला ने दी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *