शिक्षा

शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी के बच्चों को स्टेशनरी और खेल सामग्री वितरित

Share

बच्चों को स्टेशनरी और खेल सामग्री वितरित की

देवास। शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी के सभी विद्यार्थियों को स्टेशनरी एवं खेल सामग्री वितरित की गई। प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बताया, कि सेंट थाम एकेडमी के शिक्षकों एवं कक्षा आठवीं के 105 विद्यार्थियों द्वारा स्टेशनरी एवं खेल सामग्री वितरित की गई।

इस अवसर पर मेघना पंडित, निपुनिका शर्मा, उषा मोदी, सुनीता व्यास, राजीव श्रीवास्तव, अक्षय पांडे, प्रियांशु जैन, शुभम शेरा, अभिषेक वर्मा, अंकित करमरकर उपस्थित थे। अर्चना वर्मा ने विद्यालय गतिविधियों की जानकारी दी। श्रीमती पंडित ने कहा कि शिक्षा के लिए सहायता सबसे बड़ी सहायता होती है। श्रीमती शर्मा ने कहा कि बच्चे ईश्वर का रूप होते हैं और इनको की गई सहायता ईश्वर की पूजा के समान है। यह एक अनूठा आयोजन था जिसमें सेंट थाम एकेडमी के कक्षा आठवीं के बच्चों ने प्रत्येक बच्चे को स्टेशनरी प्रदान की। सभी बच्चों ने शाला का अवलोकन किया और संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। सभी बच्चों ने एक दूसरे से संवाद किया और सामान्य ज्ञान एवं विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे। राजीव श्रीवास्तव ने विभिन्न खेल और उनके नियम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। स्टेशनरी एवं खेल सामग्री प्रकार बच्चे बहुत प्रफुल्लित हुए।कार्यक्रम का संचालन राजेश चौहान ने किया। आभार बाल कैबिनेट के सदस्यों ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button