• Sun. Aug 10th, 2025

    पर्यावरण सुरक्षा के संदेश के साथ विद्यार्थियों को वितरित किए पौधे

    ByNews Desk

    Aug 1, 2022
    Share

    देवास। नारायण विद्या मंदिर क्रमांक 1 के प्राचार्य कैलाशचंद्र गुप्ता ने बताया कि संस्था श्रीजी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ द्वारा संस्था के विद्यार्थियों को 100 पौधों का वितरण किया गया। संस्था के सचिव घनश्याम मोदी ने संस्था के उद्देश्य एवं कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि संस्था द्वारा अनगिनत पौधों का रोपण सभी के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक विद्यालय की शिक्षिका प्रमिला राठौड़ द्वारा विद्यार्थियों को पौधा का वितरण करवाया गया। साथ ही अंकुर अभियान के अंतर्गत इन पौधों के रोपण और उनके संरक्षण के फोटो वायुदूत एप पर अपलोड करने हेतु निर्देशित किया गया।

    इस अवसर पर संस्था की वरिष्ठ व्याख्याता संगीता खड़ीकर, सरिता पाटीदार ने भी छात्रों को पर्यावरण की सुरक्षा, पौधारोपण एवं उनके संरक्षण पर संबोधित किया। विद्यालय के शिक्षक अनुज जायसवाल ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता के लिए स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संस्था के शिक्षक केके मिश्रा, मनोहर पटेल, हबीब शेख सहित विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अनुज जायसवाल ने किया। आभार खेल शिक्षक मुशाहिद बैग ने माना।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *