शिक्षा
शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी पुरस्कृत

देवास। गणतंत्र दिवस पर शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी को पुरस्कृत किया गया।
प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बताया कि विद्यालय को आईएसओ अवार्ड मिलने पर पुलिस परेड ग्राउंड पर जिलाधीश ऋतुराज सिंह, जिला पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत, नगर निगम आयुक्त दलीप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष लीला अटारिया द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा निकाली गई झांकी में भी विद्यालय की सहभागिता रही। बीआरसी किशोर वर्मा ने बताया, कि शासकीय माध्यमिक स्तर के विद्यालय में आइएसओ अवार्ड प्राप्त करने वाला महाकाल कॉलोनी स्कूल मध्यप्रदेश में प्रथम है। विद्यालय द्वारा सभी क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर बीआरसी वर्मा, राजेश चौहान, नाजमा खान, शकुंतला मालवीय अलका परमार, प्रियंका गौड़, सूर्यबाला बघेल एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।





