राज्य

फरार आरोपी की सूचना देने वाले को दस हजार रुपए के इनाम की घोषणा

Share

विदिशा। पुलिस अधीक्षक दीपककुमार शुक्ला ने सिरोंज थाना में दर्ज अपराध क्रमांक 506/2022 का फरार आरोपी बन्ने खां की सूचना देने वालों को दस हजार रुपए का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। सूचनाकर्ता चाहे तो उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

पुलिस अधीक्षक द्वारा इनाम उदघोषणा आदेश में उल्लेख है, कि फरार आरोपी बन्ने खां उम्र 45 साल निवासी चैडाखेडी थाना सिरोंज विभिन्न अपराधों में लिप्त होेने के फलस्वरूप उसका कोई पता नहीं चल रहा है। अतः पूर्व इनाम उद्घोषणा को निरस्त कर नवीन इनाम राशि दस हजार रुपए की उद्घोषणा जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button