खेत-खलियान

खुशियों की दास्‍तां: मुकुंदगढ़ के किसान अजय उद्यानिकी फसलों का उत्पादन कर प्राप्त कर रहे अच्‍छी आमदनी

Share

देवास। जिले के विकासखण्‍ड बागली के ग्राम मुकुंदगढ़ के किसान अजय कुमार शर्मा पहले सामान्य तरीके से उद्यानिकी फसलों की खेती करते थे।

किसान अजय बताते है कि पहले वे खेती में रासायनिक खाद का उपयोग करते थे, फिर उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों द्वारा उद्यानिकी फसलों में जैविक खाद के उपयोग एवं उससे होने वाले फायदों के बारे में बताया गया।

किसान अजय ने वर्मी कम्पोस्ट की एक यूनिट उद्यानिकी विभाग के माध्यम से स्थापित की, जिससे जैविक खेती की शुरूआत की गई तथा स्वयं के व्यय से अन्य वर्मी कम्पोस्ट यूनिट की स्थापना कर उद्यानिकी फसलों की खेती की।

किसान अजय ने फलों के बगीचों में भी जैविक खेती का उपयोग कर वर्तमान में उद्यानिकी फसलों का उत्पादन कर अच्‍छी आमदनी प्राप्त की जा रही है।

किसान अजय कहते, है कि उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों द्वारा विभागीय प्रशिक्षण एवं तकनीकी मार्गदर्शन मिलता रहा है, जिससे उद्यानिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य कर पा रहा हूं। किसान हितैषी योजनाएं चलाने के लिए अजय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को हृदय से धन्यवाद दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button