संस्था महात्मा मध्यप्रदेश ने शुरू किया अभियान एक पौधा गुरु के नाम

Posted by

– गुरु पूर्णिमा पर्व से प्रारंभ होगा अभियान

देवास। सामाजिक क्षेत्र में सेवा कार्यों में अग्रणी संस्था महात्मा मध्यप्रदेश द्वारा वर्ष 2024 में गुरु पूर्णिमा पर्व पर एक पौधा गुरु के नाम अभियान की शुरुआत सोनकच्छ नगर में स्थित विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां धूमावती धाम से की जा रही है।

संस्था महात्मा मध्यप्रदेश देवास संचालक मंडल प्रमुख विजय जैन ने जानकारी देते हुए बताया, कि यह अभियान प्रदेशभर में चलाया जाएगा, जिसमें संस्था महात्मा मध्यप्रदेश संचालक मंडल सदस्यों द्वारा जन जागरण करते हुए एक पौधा अपने गुरु के नाम रोपा जाएगा।गुरुजनों, शिक्षकों से भेंट कर अपने जीवन में शिक्षा रूपी बीज बोने वाले शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट कर संस्था महात्मा द्वारा लिए गए प्रकृति संरक्षण के संकल्प को इस मानसून सत्र में भी दृढ़ किया जाएगा।

विदित हो कि संस्था महात्मा संस्थापक सहज सरकार के मार्गदर्शन में वर्ष 2010 से लगातार पौधारोपण का कार्य संचालित है। संस्था महात्मा ने अब तक 10 हजार से अधिक पौधे रोपकर उन्हें वृक्ष बनाने में सफलता प्राप्त की है। सभी पौधे लगाने के बाद संस्था महात्मा संस्थापक एवं संचालक मंडल सदस्य इन पौधे के पेड़ बनने तक इनके हालचाल जानने के क्रम को निरंतर किए हुए हैं।

अब संस्था महात्मा ने इस वर्ष के प्रकृति संरक्षण कार्य को अपने गुरुजन, शिक्षकों, मार्गदर्शकों को समर्पित कर एक पौधा गुरु के नाम अभियान के रूप संचालित करने का संकल्प लिया है। समाज को दिशा देने वाले उन सभी महान गुरुओं, शिक्षकों व हमारे जीवन में शिक्षा रूपी बीज को बोकर हमें हमारे जीवन में सफल अधिकारी, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, न्यायाधीश, जनप्रतिनिधि, समाज के सेवक आदि बनाने की राह आसान करने वाले अपने गुरुओं के प्रति आभार प्रकट करने के इस अभियान को सफल बनाने की अपील संस्था महात्मा मध्य
प्रदेश सचिव वर्षासिंह नेगी, संचालक मंडल प्रमुख अभिमन्यु यादव, वरिष्ठ पत्रकार रूपेश मेहता, जितेंद्रसिंह ठाकुर, अभिजीतसिंह बेस, रविंद्रसिंह तंवर, प्रीति सिंह, कनिका सिंह, विक्रमसिंह मालवीय, समंदरसिंह चौहान, अजय शर्मा, मनीष सारसिया, गोपालसिंह ठाकुर, रमेश मालवीय कोठरी, महेंद्रसिंह चौहान, सुषमा सोनी, मनीषा खत्री, परवीन शेख, सपना श्रीवास्तव, सुरेंद्रसिंह खींची, रिजवाना खान, बिंदु तिवारी, विशाला गुप्ता, मंजू शिंदे, वंदना जैन, कर्णिका सिंह, उषा जोशी, मोहनसिंह चौहान सहित संस्था महात्मा मध्यप्रदेश की संपूर्ण टीम ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *