देवास

संस्था महात्मा मध्यप्रदेश का अभियान, 1 लाख 8 हजार सीडबॉल प्रकृति को अर्पण करेंगे नन्हे हाथ

देवास। संस्था महात्मा मध्यप्रदेश प्रमुख सहज सरकार ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था महात्मा मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस 28 जून को संस्था पदाधिकारी की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मानसून सत्र में संस्था की रीति अनुसार प्रकृति के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे अभियान में इस वर्ष नया कार्य जुड़ने जा रहा है। संस्था प्रतिवर्ष मानसून सत्र में खाली पड़ी भूमि पर बड़ी मात्रा में पौधारोपण कर उन्हें वृक्ष बनाने का कार्य करती आ रही है। विगत 15 वर्षों में संस्था द्वारा देवास, इंदौर, उज्जैन, सीहोर, भोपाल व प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पौधे लगाए हैं।

इस वर्ष 2024 में संस्था द्वारा शासकीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं से संपर्क कर 108000 सीडबॉल निर्माण करने का निवेदन किया है, जिस पर छात्र-छात्राओं एवं उनके शिक्षकों ने सहमति प्रदान करते हुए 108000 (एक लाख आठ हजार) सीडबॉल निर्माण का प्रण लिया है। छात्र-छात्राएं इस कार्य को लेकर अत्यंत उत्साही नजर आ रहे हैं। कुछ छात्रों ने निर्धारित समय सीमा के पूर्व ही हजारों सीडबॉल बनाकर तैयार कर ली है।
संस्था द्वारा बच्चों को पेड़ पौधों के सूखे बीज उपलब्ध कराए गए हैं।

संस्था जुलाई माह में वृहद कार्यक्रम आयोजित कर सीडबॉल रोपण एवं वितरण का कार्य प्रारंभ करेगी। संस्था सचिव वर्षा सिंह, संचालन मंडल प्रमुख जितेंद्र सिंह, अभिमन्यु यादव, विक्रम सिंह, अजय शर्मा, शबीना शेख, विशाल शर्मा, परवीन शेख, बिंदु तिवारी, विशाल गुप्ता, रमेश जोशी आदि ने इस अभियान से जुड़ने की अपील की है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button