प्रशासनिक

कलेक्टर ने आरोपी दिनेश को एक वर्ष के लिए किया जिलाबदर

Share

देवास। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ऋषव गुप्ता ने मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत दिनेश पिता मांगीलाल पाटीदार उम्र 58 वर्ष निवासी इकलेरा माताजी, थाना पीपलरावां को एक वर्ष के लिए जिलाबदर किया है।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने आदेश दिया है, कि आरोपी दिनेश आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button