शिक्षा

पीएम श्री स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया प्रवेशोत्सव

हाटपीपल्या (विनोद जाट)। स्कूल चले हम अभियान अंतर्गत प्रवेशोत्सव पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाटपीपल्या में हर्षोल्लास व उमंग के साथ मनाया गया।

dewas news

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद हाटपीपल्या की अध्यक्ष चन्द्रकान्ता राठौर ने की‌ व मुख्य अतिथि अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण राठौर, विशेष अतिथि नगर परिषद उपाध्यक्ष नरबतसिंह तलाया, कर्मकार मंडल सदस्य बाबूलाल शर्मा, नगर भाजपा उपाध्यक्ष महेश पाटीदार व शासकीय कालेज हाटपीपल्या के जनभागीदारी समिति अध्यक्ष भुजराम जाट थे। सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व छात्रा मुस्कान नायक द्वारा सरस्वती वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्राचार्य उषा दुबे व अतिथियों के कर कमलों द्वारा शासन से प्राप्त नि:शुल्क पुस्तकों का वितरण कक्षा 6टी से 12वीं तक की‌ छात्राओं को किया गया।

dewas news

अध्यक्ष प्रतिनिधि ‌अरुण राठौर ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में पालकों व छात्राओं की किसी भी समस्या का समाधान के लिए हर समय अपनी उपलब्धता का जिक्र किया व छात्राओं को अपनी पढ़ाई पर निरंतरता को बनाए रखने पर जोर दिया। कार्यक्रम में शाला के कैलाश अटाड़िया, घनश्याम कारपेंटर, सुरेन्द्र गोस्वामी, हर्षा जोशी, पियुषा आशापुरे, जयंती श्रीवास्तव, बसकंया पचोरिया, सुशीला कनासिया, विक्रम धौसरिया, अशोक सोलंकी, रामसिंह चौहान, दिनेश गंगराड़े, राजपाल चौहान आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुफीद एहमद मंसूरी ने किया। आभार अनिल कुंभकार ने माना।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button