धर्म-अध्यात्म

गंगा दशहरा पर्व पर हजारों भक्तों ने मां नर्मदा के पवित्र जल में लगाई डुबकी, लिया पुण्य लाभ

Share

नेमावर (संतोष शर्मा)। गंगा दशहरा पर्व पर हजारों नर्मदा भक्तों ने मां नर्मदा के पवित्र जल में आस्था की डुबकी लगाकर गंगा स्नान का पुण्य लाभ लिया।

मान्यता है, कि इस पवित्र दिन मां नर्मदा में स्नान करने का पुण्य गंगा स्नान के पुण्य फल के समान होता है। इस अवसर सवा लाख भक्तों ने प्रातःकाल से संध्याकाल तक स्नान का पुण्य लाभ अर्जित किया। भक्तों ने भगवान सिद्धनाथ, रिद्धनाथ तथा श्री गणेश का जलाभिषेक कर शुभ मंगल की कामना की। वही कृषक बंधुओं ने अपने खेतों में शुभ मूहर्त में बीजा रोपण कर नव धान्य की अच्छी पैदावार के लिए धरती और प्रकृति माता से प्रार्थना की।

नेशनल हाईवे 59 ए पर नगर के बायपास पर दाना बाबा चौपाटी से हंडिया तक भारी वाहनों की आवाजाही के चलते दो घंटे जाम की स्थिति बनी रही। हर बड़े पर्व पर पिक अवर सुबह 9 से 11 बजे तक ऐसी स्थिति निर्मित होती है, फिर भी प्रशासन इस पिक अवर में भारी वाहनों के आवागमन पर प्रभावी तरीके से रोक नहीं लगाता है, जबकि भारी वाहनों के आवागमन पर पर्व काल में प्रतिबंध किया जाना चाहिए। अनदेखी से आने वाले भक्तों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button