देवास

उपसरपंच चुने जाने पर लखन दांगी का हुआ स्वागत, समर्थकों ने निकाला जुलूस

Share


बेहरी। बेहरी सहित आसपास की ग्राम पंचायतों में उपसरपंच का चुनाव संपन्न हुआ। कुछ में चुनाव तो कुछ में निर्विरोध उपसरपंच चुने गए। बेहरी में पीठासीन अधिकारी रमेशचन्द्र पाटीदार ने चुनाव संपन्न करवाया। 19 पंच एवं सरपंच ने वोट डाले। लखन दांगी 4 वोट से विजयी हुए। समर्थकों ने गांव में विजय जुलूस निकाला। ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पहार व श्रीफल भेंट कर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button