आपका शहरशिक्षा

ग्रीन डे पर लगाए विभिन्न प्रजातियों के पौधे

Share

देवास। ग्रीन डे एवं अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर एमरॉल्ड एकेडमी स्कूल में पौधारोपण के साथ चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया और आकर्षक चित्र बनाए। स्कूल परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। स्कूल प्राचार्य ने बच्चों को पौधारोपण का महत्व बताते हुए कहा कि पेड़-पौधे हमारे पर्यावरण का संरक्षण करते हैं। ये फल व छाया देते हैं। हमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका पेड़ बनने तक संरक्षण करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button