क्राइम

दरिंदे पति ने ससुराल में पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या की

– वृद्ध ससुर और मासूम बेटी पर भी कुल्हाड़ी से किया वार, दोनों गंभीर रूप से घायल

कन्नौद (आशिक माचिया)। बीती रात ग्राम ननासा में सनकी पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसने अपने वृद्ध ससुर और मासूम बच्ची पर भी कुल्हाड़ी से वार किया। वृद्ध ससुर और बच्ची गंभीर रूप से घायल है। इनका इलाज चल रहा है। दरिंदे पति ने यह घटनाक्रम को क्यों अंजाम दिया, इसकी पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार घोड़ाबढ़ सिमरोल निवासी 42 वर्षीय छतरसिंह उर्फ मांगीलाल पिता डूडिया अपने ससुराल ग्राम ननासा आया हुआ था। इस बीच रविवार रात करीब 1.30 बजे उसने 38 वर्षीय पत्नी गुलबाई की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार किया। इसके बाद 75 वर्षीय ससुर मोहन पिता हल्लू को सीने व हाथ पर तथा 10 वर्षीय पुत्री सुमन के चेहरे पर कुल्हाड़ी से वार किया। तीनों ही गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनाें गंभीर रूप से घायलों को शासकीय अस्पताल कन्नौद पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान गुलबाई की मौत हो गई। घायल ससुर व पुत्री का अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। रविवार को मृतिका गुलबाई का पीएम के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मामले में थाना प्रभारी तहजीब काजी का कहना है कि आरोपित के विरूद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button