उज्जैन

आईपीएल सट्टा किंग के मकान और होटल पर चली पुलिस की जेसीबी

Share


उज्जैन। पुलिस की सटोरियों पर बड़ी कार्यवाही जारी है। रवि पमनानी के बाद अब शहर के दूसरे कुख्यात सटोरिये जयेश आहूजा के मकान और होटल के अवैध हिस्से को ध्वस्त किया जा रहा है। पिछले दिनों चलती कार में अत्याधुनिक मशीन जिससे 50 मोबाइल अटैच हो जाते हैं के साथ सटोरियों को गिरफ्तार किया गया था। पकड़ाए गए सटोरियों ने अपने मुखिया के रूप में सटोरिये जयेश आहूजा का नाम बताया था। सीएसपी विनोद कुमार मीणा के अनुसार जयेश पूर्व में भी सट्टे की गतिविधियों में लिप्त रहा है, इसी को ध्यान रखते हुए गुंडा विरोधी अभियान के तहत नीलगंगा क्षेत्र स्थित उसके स्वामित्व के भवन के अवैध निर्माणों को तोड़ा जा रहा है। कार्रवाई के समय नगर निगम की टीम और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। उल्लेखनीय है कि आईपीएस सीएसपी विनोद कुमार मीणा के नेतृत्व में उज्जैन पुलिस का सटोरियों के खिलाफ अभियान जारी है, जिसके तहत सटोरियों के मकानों के अवैध हिस्सों को ध्वस्त किया जा रहा है। हालांकि आज की कार्यवाही को रोकने के लिए राजनीतिक दबाव की भी चर्चा रही मगर पुलिस की कार्रवाई जारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button