धर्म-अध्यात्म

हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुबह 5 से रात 1 बजे तक किए सुंदरकांड पाठ

देवास। हनुमानजी के जन्मोत्सव पर
श्रीरणवीर हनुमान रामायण मंडल ने प्रातः 5 बजे से रात 1 बजे तक सुन्दरकाण्ड पाठ किए।

श्रीरणवीर हनुमान रामायण मंडल के अध्यक्ष अशोक जाट ने बताया, कि हनुमानजी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। मंडल ने अलग-अलग जगह पर हनुमानजी के मंदिर में 6 जगह सुन्दरकाण्ड पाठ किए।

Dewas news
Oplus_131072

प्रातः 5 से 7 बजे तक श्रीरणवीर हनुमान मंदिर पर बाबा खेड़ापति का श्रृंगार किया एवं सुन्दरकाण्ड पाठ कर भव्य आतिशबाजी, महाआरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया।
प्रातः 8 से 11 बजे तक औद्योगिक नगर में हनुमानजी मंदिर में दोपहर 12 से 3 बजे तक, आबकारी विभाग मंदिर पर शाम 4 बजे से 6 तक, विश्राम बाग राधागंज मंदिर पर शाम 6:30 से 8:30 तक, मंदिर अमृतनगर के खाटू श्याम मंदिर में रात 9 से 1 बजे तक व आवासनगर के सभी मंदिरों पर श्रीरणवीर हनुमान रामायण मंडल के अध्यक्ष अशोक जाट के साथ भजन गायक संतोष निगम, केशयो पर पंडित मुकेश शर्मा, ढोलक पर महेश पाटीदार, योगेश शर्मा, कपिल केथवास, सतीश शुक्ला, राधेश्याम गौर, दीपक सोनी, चंदाना के भाटके साथ विभिन्न कलाकारों ने बाबा के भजनों एवं सुन्दरकाण्ड की प्रस्तुति दी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button