राजनीति

अंबेडकर जयंती भव्य रूप से मनाएगी भाजपा

– भाजपा अजा मोर्चा जिला बैठक में हुआ विचार-विमर्श
देवास। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला बैठक जिला कार्यालय पर संपन्न हुई।

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम को लेकर बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री मनीष सोलंकी, मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय दायमा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य पंकज दारू, विजेंद्र राणा, संतोष पंचोली व अतिथियों ने बैठक को संबोधित किया।

बैठक में तय किया गया, कि 13 अप्रैल शाम 5 बजे उज्जैन रोड चौराहे स्थित प्रतिमा पर पंचामृत से अभिषेक कर आतिशबाजी की जाएगी। वहीं 14 अप्रैल प्रातः 11 बजे भाजपा के वरिष्ठ नेता के साथ माल्यार्पण कर मुख्यालय सहित प्रत्येक मंडल में अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी।

बैठक पश्चात मालीपुर स्थित ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई। मुख्य रूप से मोर्चा जिला महामंत्री मनीष डांगी, मंडल अध्यक्ष भाजपा अजा मोर्चा दीपक सूर्यवंशी, आत्माराम चौहान, अर्जुन मालवीय, ईश्वर परासिया, नारायण सोनी, मनोहर मालवीय, ऋषि सोलंकी, निरपेश चौहान, सोनू परमार आदि उपस्थित थे।

उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी एवं सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button