राजनीति

केजरीवाल की गिरफ्तारी के विराेध में होने वाली रैली में शामिल होने के लिए आप कार्यकर्ता दिल्ली रवाना

Share

देवास। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में इंडिया गठबंधन की रविवार 31 मार्च को रामलीला मैदान में महारैली निकाली जाएगी।

महारैली में शामिल होने के लिए देवास-शाजापुर संसदीय क्षेत्र लोकसभा सचिव सुनीलसिंह ठाकुर के नेतृत्व में देवास के पदाधिकारी दिल्ली रवाना हुए। जिला संगठन मंत्री दीपक मालवीय, प्रहलादसिंह राठौड़ सोनकच्छ, होकमसिंह सोनगरा हाटपीपल्या, डाॅ. आरपी झाला, हुसैन शेख, संतोष जाट आदि दिल्ली रवाना हुए।

रवाना होने के पूर्व जाकिर खान, सलमान सदर, मेहरबानसिंह चौहान, कन्हैयालाल दांगी, रितेश खत्री, सूरज राठौड़, कैलाश मिश्रा, शकील शेख, सादिक बसीर पटेल, डॉ. भंवरसिंह जागीरदार, फतेह मोहम्मद शेख, नासीर मंसूर शाह, सादिक पेंटर, तूफानसिंह सोलंकी आदि ने पुष्माला से स्वागत कर उत्साहवर्धन किया। यह जानकारी सलमान सदर जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button