प्रशासनिक

शतप्रतिशत मतदान के लिए दिलाई जा रही है शपथ

Share

देवास। जिले में लोकसभा निर्वाचन-2024 में शतप्रतिशत मतदान के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषव गुप्ता तथा सीईओ जिला पंचायत एवं नोडल स्वीप अभियान हिमांशु प्रजापति के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी के तहत नेहरू युवा केंद्र द्वारा ग्राम पोलायजागीर सोनकच्छ में मतदाताओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। शपथ के माध्यम से मतदाताओं से मतदान करने की अपील की जा रही है तथा मतदाताओं से आग्रह किया जा रहा है, कि वे लोकसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button