जिला रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट ड्राइव 27 अगस्त को
5वीं से स्नातकोत्तर तक के आवेदक हो सकेंगे शामिल

देवास। जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय चामुंडा कॉम्पलेक्स में 27 अगस्त को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित होने के लिए आवेदकों का देवास जॉब पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य है। इच्छुक आवेदक देवास जॉब पोर्टल पर अपना पंजीयन कर प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होकर रोजगार के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्लेसमेंट ड्राइव में व्हीई कमर्शियल देवास, किर्लोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड देवास, यशस्वी कांट्रेक्टर देवास, चामुंडा कांट्रेक्टर देवास, एमकांशिफ कांट्रेक्टर देवास, भारतीय जीवन बीमा निगम देवास सहित अन्य निजी संस्थाओं द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इस प्लेसमेंट ड्राइव में 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक एवं स्नातकोत्तर योग्यताधारी आवेदक शामिल होकर रोजगार के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Dewas news “देवास जॉब पोर्टल” से अब तक जिले के 430 युवाओं को मिला रोजगार




