धर्म-अध्यात्म

इको फ्रेंडली होलिका का दहन

घर-घर से एकत्रित किए कंडे, लकड़ी का नहीं किया उपयोग
पर्यावरण संरक्षण के लिए गांव के वरिष्ठों ने की पहल
बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। पर्यावरण एवं प्रकृति का ध्यान रखते हुए ग्राम पंचायत मुख्यालय बेहरी में इको फ्रेंडली होली जलाई गई। पंचायत द्वारा विगत वर्ष ही होलिका स्थल का निर्माण किया है। यह स्थान किसी पूजा स्थल की तर्ज पर बनाया है‌ गया है। दूर से देखने पर यह स्थान हेलीपेड जैसा प्रतीत होता है।

गांव में होलिका दहन के लिए लकड़ी के बजाय कंडों का उपयोग करने के लिए सरपंच हुकम बछानिया ने ग्रामीणों से आह्वान किया और इसका असर भी देखने को मिला। यहां के प्रमुख होलिका दहन स्थल पर लकड़ी का उपयोग नहीं किया गया। लोगों ने कंडों से होलिका जलाई। समिति सदस्यों ने घर-घर से कंडे एकत्रित किए। लगभग 1500 कंड़ों की होलिका जलाई। हाेलिका दहन के पूर्व पूजन-अर्चन किया व सुख-समृद्धि के लिए कामना की। होलिका दहन के बाद गेर निकाली, जिसमें वरिष्ठों ने रासायनिक रंगों से दूरी बनाकर प्राकृतिक व सूखे रंगों का उपयोग करने के लिए अपील की। वरिष्ठ ग्रामीण प्रहलाद गोस्वामी ने बताया कि कंडों से होली की सुंदरता बढ़ती है। पर्यावरण को भी नुकसान नहीं हाता है। हमने घर-घर से पांच-पांच कंडों का सहयोग लिया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button