राजनीति

भाजपा का 10 दिवसीय बूथ विजय अभियान 13 मार्च से

– पिछले चुनाव के मुकाबले 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने का लक्ष्य

– भाजपा लोकसभा संचालन समिति की बैठक आयोजित

देवास। कुशाभाऊ ठाकरेजी के जन्म शताब्दी वर्ष से लेकर बीते दो वर्षों में संगठन के विस्तार और पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए लगातार बूथ सशक्तिकरण का काम किया गया है। पार्टी के इन्हीं प्रयासों की अगली कड़ी है-बूथ विजय अभियान, जो 13 मार्च से भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल के मार्गदर्शन में जिले के सभी बूथों पर होगा।

बूथ विजय संकल्प अभियान 22 मार्च तक चलेगा। इस बार पार्टी नेतृत्व ने पिछले चुनाव के मुकाबले 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने का लक्ष्य तय किया है। पार्टी के सभी सक्रिय कार्यकर्ता सांसद विधायक, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अभियान के 10 दिनों में बूथों पर पहुंचकर दो घंटे बिताएंगे तथा हर बूथ को ‘मोदी बूथ’ बनाते हुए पार्टी का वोट शेयर 10 प्रतिशत बढ़ाने तथा 370 नए वोट हासिल करने की तैयारी करेंगे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र चौधरी व सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने बताया, कि नंदन कानन होटल में आयोजित बैठक में लोकसभा संचालन को लेकर रणनीति बनाई गई, जिसमें देवास संसदीय क्षेत्र की लोकसभा संचालन समिति के सदस्य शामिल हुए। बैठक में बताया गया, कि बूथ विजय अभियान के दौरान पार्टी के सभी कार्यकर्ता और सभी सातों मोर्चे बूथों पर पहुंचेंगे। सभी मोर्चों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां और लक्ष्य दिए गए हैं। अभियान के 10 दिनों में सभी कार्यकर्ता इन कामों को पूरा करते हुए 370 प्लस के लक्ष्य को हासिल करने की तैयारी करेंगे। 18-19 साल की आयु के नव मतदाताओं से संपर्क और संवाद किया जाएगा। वहां के प्रबुद्धजन की वोटर्स और सभी समाजों, वर्गों के प्रमुख लोगों से भी संपर्क किया जाएगा।

इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, युवा, महिला, खिलाड़ी, शासकीय योजनाओं के लाभार्थी सहित अन्य सभी वर्गों से छोटी-छोटी बैठकों के माध्यम से संपर्क किया जाएगा।

बैठक में शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार, सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी, लोकसभा प्रभारी जगदीश अग्रवाल, भाजपा देवास जिलाध्यक्ष श्री खंडेलवाल, शाजापुर जिलाध्यक्ष अशोक नायक, आगर जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर, देवास विधायक गायत्रीराजे पवार, हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी, सोनकच्छ विधायक डॉ. राजेश सोनकर, विधायक अरुण भीमावत, विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, जिपं अध्यक्ष लीला भेरूलाल अटारिया, लोकसभा संयोजक बहादुर मुकाती, नंदकिशोर पाटीदार, महेश दुबे, दुर्गेश अग्रवाल सहित संचालन समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button