आपका शहरधर्म-अध्यात्म

मां चामुंडा सेवा समिति सेवा पंडाल व नौ दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ कल

Share

 

– 9 दिनों तक कन्या भोज के साथ यज्ञ व भक्तों को फरियाली छाछ का किया जाएगा वितरण

देवास। विगत 40 वर्षों से सेवा कार्यों में लगी मां चामुंडा सेवा समिति प्रतिवर्षानुसार चैत्र नवरात्रि पर संत-महात्माओं, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के सदस्यों की उपस्थिति में उदासीन अखाड़ा मां चामुंडा सीढ़ी मार्ग पर 2 अप्रैल शनिवार को सुबह 9 बजे उदासीन अखाड़ा के संत पूर्णानंदजी महाराज के सानिध्य में 9 नौ दिवसीय कन्या भोज एवं यज्ञ-हवन व सेवा पांडाल का शुभारंभ किया जाएगा। शासकीय देवस्थान प्रबंध समिति अध्यक्ष एवं कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गायत्री राजे पवार, सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी, बैंक नोट प्रेस के मुख्य महाप्रबंधक राजेश बंसल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल कमांडेंट नागेंद्र शर्मा होंगे। समिति संयोजक रामेश्वर जलोदिया ने बताया 9 दिनों तक प्रतिदिन कन्याभोज, हवन व टेकरी पर मां चामुंडा व मां तुलजा भवानी के दर्शनार्थ आने वाले भक्तों को फरियाली छाछ का वितरण किया जाएगा। समिति के संरक्षक नरेंद्र मिश्रा, अरस्तु मधुर, रामेश्वर जलोदिया, उम्मेदसिंह राठौड़, नारायण व्यास, दिनेश सावलिया, मुरलीधर पांचाल, इंदरसिंह गोड़, प्रदीप लाठी, शशिकांत गुप्ता, मातृशक्ति संगीता जोशी, मंजू जलोदिया, दुर्गा व्यास इस पुण्यमय कार्य को सफल बनाने में लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button