![](https://newsoneclick.com/wp-content/uploads/2022/07/WhatsApp-Image-2022-07-08-at-9.01.17-PM.jpeg)
![](https://newsoneclick.com/wp-content/uploads/2022/07/WhatsApp-Image-2022-07-08-at-9.01.17-PM-1024x1010.jpeg)
स्टार प्रचारक शहनाज हिंदुस्तानी ने किया आमसभा को संबोधित
देवास। आम आदमी पार्टी की महापौर प्रत्याशी चाना ज्ञानेश के समर्थन में प्रचार के लिए शाहनाज हिंदुस्तानी ने शहर में आमसभा की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि शहर में भय मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाना है। जो विकास को प्राथमिकता दे ऐसी सरकार बनाना है। इसके लिए चाना ज्ञानेश को हमने उम्मीदवार बनाया है। शिक्षित और एक समझदार युवा चेहरा आपके सामने हैं, जिसमें शहर के विकास के सपने संजोए हैं। ऐसे शिक्षित उम्मीदवार को चुनकर अपना महापौर बनाएं।
![](https://newsoneclick.com/wp-content/uploads/2022/07/WhatsApp-Image-2022-07-08-at-9.01.16-PM-1024x768.jpeg)
शहनाज हिंदुस्तानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल से प्रेरणा लेकर आया हूं। हमें चाना ज्ञानेश को विजयी बनाकर केजरीवालजी की पार्टी को मजबूत करना है। शहनाज हिंदुस्तानी के साथ उम्मीदवार चाना ज्ञानेश का मतदाताओं ने जोश के साथ स्वागत किया।