स्वास्थ्य

निशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर 22 को

Share

देवास। रोटरी क्लब देवास का 23वां निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन जांच शिविर गुरुवार 22 फरवरी को सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक सिटी डेंटल हॉस्पिटल महालक्ष्मी नगर अपेक्स अस्पताल के सामने आयोजित किया जाएगा। जांच में पाए गए मोतियाबिंद मरीजों का ऑपरेशन शंकरा आई अस्पताल इंदौर में वरिष्ठ आई सर्जन द्वारा निःशुल्क किया जाएगा। क्लब प्रेसिडेंट आशीष गुप्ता, सचिव स्वप्निल वर्मा, प्रोजेक्ट चेयरमैन अजीज कुरैशी (98272 88845), को-चेयरमैन रोटे. गोवर्धनसिंह चंदेल (9754575917) व डॉ. जितेंद्र कुशवाह  (9926422044) एवं सिटी डेंटल क्लीनिक पर सम्पर्क कर मोतियाबिंद रोगी इस शिविर का लाभ उठा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button