देवास

कृष्णकांत पवार प्रदेश वृक्षाचार्य व मनीष जैन उज्जैन संभाग वृक्षाचार्य निर्वाचित

– पर्यावरण संरक्षण को लेकर आयोजित हुई बैठक में वृक्षाचार्य उज्जैन संभागीय समिति का गठन कर
देवास। सृष्टि सेवा संकल्प के प्रदेश, उज्जैन संभाग व जिले के निर्वाचन स्वामीनारायण आश्रम उज्जैन में संभागीय कार्यकर्ता बैठक में संपन्न हुए। इसमें कृष्णकांत पवार (उज्जैन) प्रदेश वृक्षाचार्य, मनीष जैन (कायथा वाला) देवास उज्जैन संभाग वृक्षाचार्य, किशोर कनासे देवास जिला वृक्षाचार्य, अशोक देवड़ा उज्जैन जिला वृक्षाचार्य, दीपक साधू रतलाम जिला वृक्षाचार्य निर्वाचित हुए।
प्रदेश वृक्षाचार्य कृष्णकांत पवार ने उज्जैन संभाग कार्यकारिणी की घोषणा की। श्रीराम शर्मा (देवास) संभाग संयोजक, मनीष तिवारी (मंदसौर) सह संभाग संयोजक, प्रह्लाद गहलोत (रतलाम) संभाग प्रचार प्रमुख, संदीप जाट (उज्जैन) संभाग सम्पर्क प्रमुख, हिमांशु जैन (मंदसौर) संभाग कोष प्रमुख, डॉ. रोहतास भदौरिया (रतलाम) संभाग विद्यार्थी कार्य प्रमुख, सीमा अग्निहोत्री (रतलाम) महिला कार्य प्रमुख नियुक्त हुए।


उज्जैन जिला कार्यकारिणी घोषित की गई। इसमें रूपेश गुप्ता जिला संयोजक, रोहित चौहान सह जिला संयोजक, रिंकु सिंह जिला प्रचार प्रमुख, नरेश कुशवाह जिला सम्पर्क प्रमुख, अरुण पाटीदार जिला कोष प्रमुख, शिवकांत पांडेय जिला विद्यार्थी कार्य प्रमुख नियुक्त हुए।


रतलाम जिला कार्यकारिणी घोषित की गई। प्रह्लाद गहलोत जिला संयोजक, आयुष सोलंकी सह जिला संयोजक, पीयूष निगम जिला प्रचार प्रमुख, मनोज शर्मा जिला संपर्क प्रमुख, अमर सिंह जिला कोष प्रमुख, ऐश कुमार जाट जिला विद्यार्थी कार्य प्रमुख नियुक्त हुए।


देवास जिला कार्यकारिणी घोषित की गई। इनमें संदेश निगम जिला संयोजक, सुनील धाकड़ जिला सह संयोजक, घनश्याम माहेश्वरी जिला प्रचार प्रमुख, वैभव पालीवाल जिला संपर्क प्रमुख, अंकित सिंह जिला कोष प्रमुख, कमलेश विश्वकर्मा जिला विद्यार्थी कार्य प्रमुख नियुक्त हुए।
बैठक में उज्जैन संभाग की विभिन्न इकाइयों में पिछले वर्ष सम्पन्न हुए कार्यक्रमों की एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। वृक्ष पूजन व दीप प्रज्वलन से उज्जैन संभागीय कार्यकर्ता बैठक का शुभारंभ स्वामी आनंदजीवन महाराज स्वामीनारायण आश्रम उज्जैन व वरिष्ठ प्रचारक एवं वर्तमान में “सृष्टि सेवा संकल्प” के मार्गदर्शक प्रमोद झा द्वारा किया गया। “सृष्टि सेवा संकल्प” के संगठक व प्रचारक प्रशांत गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के बीच संगठनात्मक विषय रखा। समापन सत्र में मध्यप्रदेश के प्रदेश वृक्षाचार्य कृष्णकांत पवार, वरिष्ठ प्रचारक व सृष्टि सेवा संकल्प के मार्गदर्शक प्रमोद झा ने मार्गदर्शन दिया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button