देवास

ग्रामीण बच्चों को खेलों से जोड़ने पर राजेश बराना प्रजापति सम्मानित

Share

क्षिप्रा। खेल युवा कल्याण विभाग व ग्रामीण युवा केंद्र के माध्यम से खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन देने और विभिन्न खेलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय खिलाड़ियों को तैयार कर उपलब्धि हासिल करने पर गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में ग्रामीण युवा केंद्र खेल प्रभारी राजेश बराना प्रजापति को मंत्री तुलसीराम सिलावट व जिलाधीश ऋषव गुप्ता ने सम्मानित किया था।
राजेश बराना की इस उपलब्धि पर आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्षिप्रा परिसर में प्राचार्य राजीव सूर्यवंशी, यूनुस खान खेल युवा कल्याण विभाग देवास, सैयद सादिक अली पंचतत्व फाउंडेशन द्वारा ब्लेजर पहनाकर और पुष्पमाला से सम्मानित किया।
इस अवसर पर नीलिमा शाह, रेखा सिंह, बाबूलाल पटेल, जितेंद्र मालवीय, अर्जुनसिंह बैस, राजकुमार पटेल, कुलदीप बैरागी, रजनीश मलतारे, साबिर शेख, मनीष दीक्षित, मोहम्मद रिजवान मंसूरी, स्कूल स्टाफ और बच्चों द्वारा बधाई व शुभकामनाएं दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button