आपका शहर

देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों पर विद्यार्थियों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

Share

– प्रभात फेरी निकाली, हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस
टोंकखुर्द (नन्नू पटेल)। स्थानीय ग्राम खरैली में 75वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ विभिन्न संस्थाओं में मनाया गया।

शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय में मध्यप्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा उज्जैन जिला प्रभारी सुरेश आर्य, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सिद्धनाथ केलोदिया, जिला सहकारी संस्था खरैली-आलरी के पूर्व अध्यक्ष सुजानसिंह राठौड़, वरिष्ठ नागरिक रमेशचंद्र चौहान, बोंदालाल जलोदिया, जनपद सदस्य प्रतिनिधि ओमेंद्रसिंह राजपूत, सरपंच प्रतिनिधि राजेश यादव, सरदारसिंह सोलंकी, छोगालाल सुनानिया, लक्ष्मीनारायण जाट, लालसिंह सोलंकी, संस्था के कर्मचारी डॉ. भूपेंद्र गोलावटिया, मांगीलाल चौधरी, हमीरसिंह भिंडे, दीपमाला बामनिया, सीताबाई पेमाल की उपस्थित में ध्वजारोहण हुआ।

इसी क्रम में ग्राम पंचायत प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया। ग्राम खरैली के सरस्वती शिशु मंदिर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button