धर्म-अध्यात्म

संस्था देववासिनी के सदस्यों ने माता टेकरी सीढ़ी मार्ग पर की सफाई

  • सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक धोया सीढ़ी मार्ग, सांसद सोलंकी ने भी चलाया वायपर

देवास। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 से 21 जनवरी तक देशभर के सभी मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री के निर्देश का पालन करते हुए संस्था देववासिनी के संरक्षक सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी ने संस्था के 150 से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ माता टेकरी सीढ़ी मार्ग पर स्वच्छता अभियान चलाया।

संस्था देववासिनी के सचिव महेश चौहान ने बताया सुबह 9 बजे संस्था कार्यकर्ताओं ने माता टेकरी सीढ़ी मार्ग से सफाई अभियान की शुरूआत की। कार्यकर्ता शाम 5 बजे तक सीढ़ी मार्ग को झाड़ू लगाकर एवं वाइपर से धोते हुए सीढ़ी द्वार पर पहुंचे।

सांसद श्री सोलंकी ने कहा कि हमारे आराध्य देव प्रभु श्रीराम 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा के साथ विधिवत रूप से विराजित होंगे। हम अपने क्षेत्र को अयोध्या मानकर जितने भी प्रमुख मंदिर है, उनकी साफ-सफाई कर सफाई अभियान चलाएंगे। प्रधानमंत्री के इसी आह्वान पर संस्था देववासिनी ने मां चामुंडा टेकरी सीढ़ी मार्ग से सफाई अभियान की शुरुआत की है। इसी तारतम्य में संस्था द्वारा सोमेश्वर महादेव, मनकामनेश्वर महादेव, श्री खेड़ापति मारुति मंदिर, बिलावली महादेव मंदिर में भी सफाई अभियान चलाया जाएगा।

सासंद सोलंकी ने अपील की है, कि देवास-शाजापुर लोकसभा क्षेत्र में जहां-जहां प्रमुख मंदिर स्थित है। उन मंदिरों पर जाकर आप सभी सफाई अभियान चलाए। हमारे देश में महापर्व होने जा रहा है। इस महापर्व को हम दीपावली की तरह मनाते हुए मंदिरों में विशेष सफाई अभियान चलाएं। सांसद सोलंकी ने कहा 21 जनवरी तक यह अभियान निरंतर चलेगा। इस अवसर पर शंभू अग्रवाल, प्रवीण वर्मा, अजय तोमर, दुर्गेशसिंह खींची, शेखर कौशल, नीलेश वर्मा, भूपेश ठाकुर, गोपाल खत्री, संजय ठाकुर, खिलेश शिंदे, भोजराजसिंह ठाकुर, नीरजसिंह चौहान, मितेश रघुवंशी, संतोष वर्मा, लकी मक्कड़, अनुज शर्मा, अशीष दवे, पंकज सोनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button