प्रशासनिक

परिवहन विभाग ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान

Share

– बिना परमिट संचालन पर दो यात्री बसों को जब्त किया
देवास। जिले में परिवहन विभाग द्वारा यात्री वाहनों के विरूद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान में मक्सी बायपास पर यात्री बसों की चेकिंग की गई। जिला परिवहन अधिकारी जया वसावा ने बताया, कि 37 यात्री बसों को चेक किया गया। इसमें दो बसों को बिना परमिट संचालन के अपराध में जब्त कर अभिरक्षा में रखा गया है। शेष अन्य वाहनों में अनियमितता पाए जाने पर चालानी कार्रवाई कर 17 हजार रुपए शमन शुल्क वसूला गया। देवास जिले में यात्री वाहनों का चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button