राजनीति

मुख्यमंत्री बनने पर यादव को जिलाध्यक्ष खंडेलवाल ने दी बधाई

Share

देवास। भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक में प्रदेश शासन के मंत्री व उज्जैन दक्षिण से विधायक डॉ. मोहन यादव को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया।

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर यादव का स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि मालवा क्षेत्र से मुख्यमंत्री मिलना हर्ष का विषय है। साथ ही उन्होंने संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी व सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button