राजनीति

विधानसभा चुनाव: सिरोल्या में सुबह से शाम तक शांतिपूर्वक 81.2% हुआ मतदान

Share

– युवाओं एवं महिलाओं में दिखा उत्साह

सिरोल्या (अमर चौधरी)। लोकतंत्र के महोत्सव के चलते शुक्रवार को क्षेत्र में काफी उत्साह देखा गया। विधानसभा के चुनाव में ग्राम पंचायत सिरोल्या में सुबह से शाम तक शांतिपूर्वक मतदान हुआ।
सिरोल्या के पांच मतदान केंद्रों पर युवाओं एवं महिलाओं का खासा उत्साह देखा गया। दिव्यांगों एवं बुजुर्गों ने व्हील चेयर से मतदान केंद्र पर आकर वोट डाला। मतदान केंद्र 86 में आठ सौ दो, मतदान केंद्र 87 में पांच सौ छप्पन, मतदान केंद्र 88 में छह सौ तेतीस, मतदान केंद्र 89 पर आठ सौ ग्यारह एवं मतदान केंद्र 90 पर सात सौ सेतीस वोट डले गए। सुबह से शाम तक शांतिपूर्ण तरीके से 81.02% मतदान हुआ।

वोट डालने के बाद मतदाताओं ने सेल्फी पाईंट पर जाकर फोटो खिंचे उसके बाद सोशल मीडिया पर अपलोड किए। भाजपा-कांग्रेस दोनों प्रत्याशी के समर्थकों ने अंत तक मुकाबले को रोचक बना दिया व निजी वाहनों से लोगों को मतदान के लिए बूथ पर लाए। भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी, कांग्रेस प्रत्याशी राजवीरसिंह बघेल ने सिरोल्या के मतदान केंद्रों पर आकर स्थिति देखी। उसके बाद कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके साथ ही ग्राम पंचायत नापाखेड़ी में 88% गांव हापाखेड़ा में 90% गांव भीलाखेडा 81.04% में मतदान हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button