जो विकास किया है, वह किसी से छुपा नहीं है- भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा
![](https://newsoneclick.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231029-WA0042.jpg)
सुंद्रेल (दिनेशचंद्र पंचोली)। खातेगांव विधानसभा के ग्राम बिजवाड़ में जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने सैकड़ों नागरिकों की उपस्थिति में कहा, कि मुझे संगठन ने बड़े विश्वास के साथ तीसरी बार टिकिट दिया है। मेरे द्वारा जो विकास किया गया है, वह जनता से छुपा नहीं है। मैं जहां भी जा रहा हूं, वहां बहुत जन समर्थन मिल रहा है। लोग पलक-पांवड़े बिछाकर स्वागत कर रहे है। इस बार की जीत 25 हजार का आंकड़ा पार करेगी। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता मंडल अध्यक्ष डॉ. विजय गुर्जर, बेक्लिया सरकार मंडल अध्यक्ष सुनील पटेल, कृष्णकांत मीणा, लोकेंद्र राठौड़, शिवप्रसाद राठौर, दीपचंद मीणा, विक्रमसिंह गौड़, राजेंद्र पंचोली, संतोष धाकड़, आदि उपस्थित थे। इसी प्रकार हतनोरी व कालापाठा में सरपंच सुनिलसिंह बावरा, अजीतसिंह भाटिया, रामू व्यास, धर्मेंद्र जायसवाल, बीएस भाटिया, त्रिलोकसिंह बावरा, चंदनसिंह दांगी आदि उपस्थित थे।