शिक्षा

शासकीय विद्यालय में अबेकस से गणित सीखना हुआ आसान

देवास। शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में अबेकस के माध्यम से गणित आसान तरीके से सिखाया जा रहा है। प्रधान अध्यापक महेश सोनी ने बताया, कि सामान्य रूप से गणित को कठिन विषय माना जाता है। कठिन लगने के कारण बहुत से विद्यार्थी गणित विषय को अपना करियर नहीं बनाते और दसवीं के बाद अपना विषय चेंज कर लेते हैं। बच्चों की इसी कठिनाई को ध्यान में रखते हुए हमने विद्यालय के बच्चों को गणित सरल रूप से समझाने के लिए वर्ष 2022 में अबेकस क्लास शुरू की। अबेकस के माध्यम से कक्षा चौथी से आठवीं तक के बच्चे गणित को बहुत ही सहजता से सीख रहे हैं। अबेकस की मास्टर ट्रेनर अर्चना वर्मा ने बताया, कि अबेकस के माध्यम से बच्चे योग, ऋण, गुणा-भाग एवं दशमलव के सवाल आसानी से कर लेते हैं। कुछ महीने की प्रैक्टिस के बाद बच्चे अबेकस की सहायता के बिना मानसिक स्तर पर भी सवाल बोलते ही हल कर देते हैं।
अबेकस बच्चों के मानसिक स्तर को बहुत बड़ा देता है और उनकी गणित विषय में रुचि भी बहुत हो जाती है। जो बच्चे गणित से डरते हैं या दूर भागते हैं, उन्हें अबेकस के माध्यम से गणित बहुत प्रिय लगता है।
शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी संभवतः मध्यप्रदेश का पहला शासकीय विद्यालय है, जिसमें अबेकस सिखाया जा रहा है। सभी बच्चों को अबेकस एवं उससे संबंधित सामग्री निशुल्क प्रदान की जाती है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button