देवास

सतत बारिश के चलते शिप्रा डैम के 8 गेट खोले

Share

देवास। इंदौर जिले में रात को हुई तेज बारिश के कारण शिप्रा नदी में बाढ़ आने से सुरक्षा की दृष्टि से डैम के आठ गेट खोले गए हैं।
नगर निगम अधिकारियों की टीम द्वारा डैम पर सतत निगरानी रखी जा रही है। आयुक्त रजनीश कसेरा ने बताया डैम में आ रहे बाढ़ के पानी की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही प्रति घंटे की रिपोर्ट भी दिए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button