उज्जैन

नए कलेक्टर भवन में अभिभाषकों के बैठने की व्यवस्था शीघ्र होगी

Share

उज्जैन। मंडल अभिभाषक संघ के अध्यक्ष रविंद्र त्रिवेदी के नेतृत्व में मंडल अभिभाषक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर आशीषसिंह से मिलकर यह मांग की कि नए कलेक्टर भवन में अभिभाषकों के बैठने की व्यवस्था हो तथा नए कोर्ट बिल्डिंग से नए कलेक्टर भवन तक का पहुंच मार्ग निर्माण कराया जाए , इस मांग पर कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि नए कलेक्टर भवन में अभिभाषकों के बेठने की सम्मानजनक व्यवस्था शीघ्र की जाएगी तथा नई कोर्ट बिल्डिंग से नए कलेक्टर भवन तक के मार्ग का भी प्रस्ताव भेजा जाएगा । जानकारी बार के कोषाध्यक्ष-अमित उपाध्याय ने दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button