आपका शहर

सदगुरु कबीर प्रार्थना स्थली पर असामाजिक तत्वों का आतंक

Share

मेटाडोर 407 का इंजन व गेट हुआ चोरी

देवास। सद्गुरु प्रार्थना स्थली प्रताप नगर में आसामाजिक तत्वों का आतंक है। यहां दिन में भी खुलेआम शराबखोरी की जा रही है। प्रार्थना स्थली पर सेवा दे रहे सेवादारों द्वारा बार-बार समझाइश देने के बाद भी इन आसामाजिक तत्वों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। उल्टे सेवादार से ही विवाद करने पर उतारू हो जाते हैं।
सद्गुरु मंगल नाम साहेब ने बताया, कि हाल ही में मेटाडोर 407 का इंजन व सुरक्षा के लिए लगाया गया एक बड़ा गेट चोरी हो चुका है। इसकी रिपोर्ट भी दर्ज करवा दी गई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नही हुई है। जनसुनवाई में भी आवेदन दिया गया है। दूसरी ओर प्रताप नगर स्थल पर बांस मिशन योजना अंतर्गत लगाए गए 60000 पौधों की भी सुरक्षा को लेकर खतरा बना हुआ है। गेट नहीं होने के कारण भेड़ बकरियां घुस आती है, जिससे पौधों को नुकसान हो रहा है। सुरक्षा के लिए प्रार्थना स्थल के दोनों और गेट लगे हुए थे लेकिन आसामाजिक तत्व उखाड़ कर ले गए। जिससे प्रार्थना स्थल पर पशु व आसामाजिक तत्वों का आतंक बढ़ गया है। सदगुरु कबीर प्रार्थना स्थल सेवा समिति ने जिला प्रशासन से समस्या के शीघ्र निराकरण करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button