क्राइम

शहर काजी पर बढ़ाई धारा, गन हाथ में लेकर युवक के पीछे दौड़ते हुए वीडियो हुआ था वायरल

देवास। सिल्वर पार्क कॉलोनी में हुए विवाद के मामले में शनिवार को शहर काजी अबुल कलाम पर धारा 307 व आम्र्स एक्ट बढ़ाई गई। उनका गन हाथ में लेकर एक युवक के पीछे दौड़ने का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर धारा बढ़ाई है। एक दिन पहले शुक्रवार को हिंदू संगठनों ने रसूलपुर बायपास इसी मांग को लेकर चक्काजाम भी किया था। समझाइश के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम खोल दिया था।

गौरतलब है कि दो दिन पहले सिल्वर पार्क कॉलोनी में हुए विवाद के बाद एक वीडियो में शहर काजी अबुल कलाम एक युवक के पीछे गन हाथ में लेकर दौड़ते हुए नजर आए थे। शहर काजी पर धारा बढ़ाने की मांग को लेकर हिंदू संगठनों ने शनिवार सुबह भी नारेबाजी की। कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शहर के चामुंडा कॉम्प्लेक्स पर एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी करते हुए शहर काजी पर धारा बढ़ाने की मांग की गई। यहां विधायक पुत्र विक्रमसिंह पवार भी पहुंचे। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों से चर्चा की और आश्वासन दिया। इस दौरान न्यायालय में फरियादी के धारा 164 में बयान के आधार पर विवेचना में शहर काजी पर धारा बढ़ाई गई। एसपी संपत उपाध्याय ने बताया कि फरियादियों के आरोप पर जांच की गई। इसमें शहर काजी को फायरिंग करना पाया गया। इस आधार पर धारा 307 और आम्र्स एक्ट में केस दर्ज किया गया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button