राजनीति

भाजपा सरकार के चहुंमुखी विकास का दर्पण है 20 साल के गरीब कल्याण का रिपोर्ट कार्ड

– बीस सालों में भाजपा की सरकार ने बनाया बीमारू मध्यप्रदेश को बेमिसाल राज्य
– बंटाढार और करप्शनाथ बताएं, कांग्रेस ने क्यों लूटा प्रदेश का काफिला- राजीव खंडेलवाल
देवास। भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता का आयोजन किया, जिसमें अपना रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते हुए विभिन्न जानकारियां दी।
भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि 1956 में मध्यप्रदेश के गठन के बाद से 2003 तक ज्यादातर समय कांग्रेस की ही सरकारें रही हैं। इन सरकारों ने प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया। इसका मतलब था मध्यप्रदेश देश के उन राज्यों में शामिल था, जो देश के विकास में बाधक थे। 2003 में प्रदेश में उमा भारती के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी। बाद में बाबूलाल गौर और शिवराजसिंह चौहान ने उस सरकार का नेतृत्व किया। भाजपा की सरकार ने प्रदेश को 20 सालों में बीमारू से बेमिसाल राज्य बनाया, बंटाढार से बुलंदियों पर पहुंचाया, पिछड़े से अग्रणी बनाया, समृद्ध और खुशहाल राज्य बनाया। मि. बंटाढार और कमलनाथ इस बात का जवाब दें कि 53 सालों में उनकी सरकारों ने प्रदेश के लिए क्या किया? क्यों प्रदेश की जनता के साथ अन्याय किया? क्यों मध्यप्रदेश का काफिला लूटा? इसका जवाब कांग्रेस को देना होगा। कांग्रेस इससे मुकर नहीं सकती है। भाजपा ने 20 साल में गरीबों का जीवन स्तर सुधारने का काम किया तो उसका रिपोर्ट कार्ड भी जारी किया है।
श्री खण्डेवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जवाबदेही की एक नई परंपरा शुरू की है, जिसके अंतर्गत हर सरकार अपने कार्यकाल में किए गए कामों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करती है। हमने अपना रिपोर्ट कॉर्ड प्रस्तुत किया है और गलत आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने वाली कांग्रेस को इस रिपोर्ट कॉर्ड का जवाब देना चाहिए। मध्यप्रदेश में 15 महीनों के लिए कमलनाथ की सरकार बनी थी। कमलनाथ की उस सरकार ने भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई गरीब कल्याण की सारी योजनाएं बंद कर दीं थी और गरीब कल्याण अभियान को अपाहिज बना दिया था। इस्तीफा देते समय कोई मुख्यमंत्री काम नहीं करता, लेकिन करप्शननाथ ने अपने इस्तीफे से 15 मिनट पहले मोबाइल घोटाले से संबंधित दस्तावेजों पर साइन किए। उस सरकार ने 800 ट्रांसफर करके नया तबादला उद्योग शुरू कर दिया था। कमलनाथ को अपनी सरकार के डेढ़ सालों में हुए घोटालों का जवाब देना चाहिए। देवास-शाजापुर सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी ने कहा कि पीएम मोदी ने हर व्यक्ति के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का काम किया है। पीएम आवास योजना हो या स्वच्छ भारत अभियान, देश के विकास में उन्होंने महत्वपूर्ण योजनाएं बनाईं। वहीं देश के विभिन्न रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण करने का काम भी मोदी सरकार कर रही है। मैं सौभाग्यशाली हूं कि देवास शाजापुर क्षेत्र के 6 रेलवे स्टेशन इस योजना के अंतर्गत शामिल हैं। डबल इंजन वाली सरकार ने प्रदेश में विकास के नए प्रतिमान गढ़े। न सिर्फ सड़क, बिजली और पानी की समस्या दूर हुई, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सुशासन और विकास के सभी मापदंडों पर प्रदेश को आगे बढ़ाया और राजधानी भोपाल से गांव की चौपाल तक विकास और खुशहाली बयार चलाई।
देवास विधायक गायत्रीराजे पवार ने कहा कि पहले की सरकारें टुकड़े-टुकड़े विकास पर विश्वास करती थीं। 20 हजार घर, 30 हजार शौचालय जैसे लक्ष्य हुआ करते थे, लेकिन प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश में पहली बार संपूर्ण सेचुरेशन का कांसेप्ट दिया। हर घर में शौचालय, हर जरूरतमंद माता-बहन को गैस कनेक्शन, हर घर में नल से जल जैसी योजनाएं संपूर्ण सेचुरेशन की ही उदाहरण हैं। देवास का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा देवास जैसा नगर निगम या कलेक्टर कार्यालय या फिर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, ऐसे आधुनिक कार्यालय प्रदेश में आपको कहीं देखने को नहीं मिलेंगे। जल्द ही नए सर्वसुविधा युक्त बस स्टैंड की भी शहरवासियों को सौगात देंगे, जिसका कार्य जारी है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ केवल एक नारा नहीं है, बल्कि उसे हमने साकार करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण सेचुरेशन को हासिल करने के लिए ही मोदी सरकार ने प्रदेश के 80 लाख घरों में शौचालय बनाए हैं, तो 1.2 करोड़ प्रधानमंत्री अन्न योजना के कॉर्ड बनाए हैं। 10.87 लाख गैस सिलेंडर बांटे गए हैं। 42 लाख प्रधानमंत्री आवास बनाए गए हैं। 4000 कि.मी. नए राजमार्ग बनाए जा रहे हैं। रीवा, ग्वालियर और जबलपुर एयरपोर्ट का विकास हो रहा है, 35 रेल्वे स्टेशन विश्वस्तरीय बनाए जा रहे हैं। प्रदेश की विकास दर 16 प्रतिशत हो गई है और सिंचाई क्षमता 47 लाख हेक्टेयर पर पहुंच गई है। प्रदेश की 46 लाख बेटियां लाडली लक्ष्मी बन चुकी हैं। प्रदेश में 24 मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं और मेडिकल, इंजीनियरिंग तथा पॉलीटेक्निक की पढ़ाई हिंदी में शुरू कराई जा रही है। भोपाल और इंदौर शहरों में मेट्रो रेल का काम तेजी से चल रहा है। ओंकारेश्वर में 2400 करोड़ की लागत से आदि शंकराचार्य अद्वैत स्मारक बनाया जा रहा है, तो उज्जैन में महाकाल महालोक बनकर तैयार हो चुका है।
कांग्रेस में हिम्मत है तो 53 सालों का रिकॉर्ड दे।
हाटपिपल्या विधायक मनोज चौधरी ने कहा कि पूरे जिले में हमने सड़कों का जाल बिछाया है। शहर से कहीं भी जाने-जाने में किसी को कोई समस्या नहीं आती है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश के प्रधानमंत्री बनते ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का बीड़ा उठाया। देश को दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था, 5 ट्रिलियन इकॉनॉमी और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया। आज भारत क्लाइमेट चेंज और आतंकवाद पर जीरो टालरेंस के मामले में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। जी-20 समिट सारी दुनिया में भारत की संस्कृति, विकास और उसके भविष्य के प्रसार का माध्यम बन रही है। कहा कि अब यह मध्यप्रदेश की जनता को तय करना है कि वह विकास के साथ है या घोटालों के साथ। अगर वो विकास के साथ है, तो उसे 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को अपना समर्थन देना है।
इसी के साथ देवास विधानसभा में प्रवास पर आईं महाराष्ट्र के नासिक सेन्ट्रल की विधायक दिव्यानी सुहास फरान्दे ने कहा कि मैंने देवास के सभी बड़े भाजपा पदाधिकारियों से वार्ता की है। मैं पहले भी इंदौर में आई हूं, लेकिन पहले यह विकास मुझे नहीं दिखाई दिया। इसी के साथ उन्होंने भी विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी।
उक्त पत्रकारवार्ता में जिला पंचायत अध्यक्ष लीला भेरूसिंह अटारिया, जिला महामंत्री मनीष सोलंकी, पंकज वर्मा, मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी एवं कई भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मिडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी, सह मिडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने संयुक्त रूप से दी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button