क्राइम

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आबकारी विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

Share

110 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, महुआ लाहन नष्ट किया

देवास। कलेक्टर ऋषव गुप्ता के निर्देशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिलीप कनासे के नेतृव में वृत्त खातेगांव में संयुक्त दविश की कार्रवाई की गई। खातेगांव में हरिजन बस्ती, नेमावर में सिकलीगर बस्ती एवं ग्राम जामनेर में कार्रवाई के दौरान 4700 लीटर महुआ लाहन एवं 110 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गई। महुआ लाहन को मौके पर विधिवत नष्ट किया गया। जब्तशुदा लाहन एवं मदिरा का बाजार मूल्य 4 लाख 92 हजार रुपए है। कार्रवाई में दबिश प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक राजकुमारी मंडलोई, निधि शर्मा, विजय कुचेरिया, डीपी सिंह, प्रेम यादव, वृत्त प्रभारी उप निरीक्षक दिनेश भार्गव, कैलाश जामोद, आरक्षक नितिन सोनी, आशीष गुप्ता, राजारामजी, बालकृष्ण जायसवाल, गुरुदत्त वर्मा, विकास गौतम, दीपक, नवागत आरक्षक नेहाल खत्री, निकिता परमार, नेहा परमार एवं सैनिक बल केदार चौधरी, संजय शर्मा सम्मिलित थे। इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button