देवास
एसपीएमसीआईएल एवं टेरी के स्वयं सहायता समूह ने महिलाओं को सिलाई मशीन की ट्रेनिंग दी

सिरोल्या (अमर चौधरी)। एसपीएमसीआईएल (सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मीटिंग कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड की सीएसआर की पहल एवं टेरी द्वारा स्वयं सहायता समूह के लिए सिलाई की ट्रेनिंग एवं मार्केटिंग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं को इससे जुड़ी जानकारियां दी गई। सिलाई करना एवं इसकी मार्केटिंग पर विचार विमर्श किए गए। इसका प्रशिक्षण अर्पिता चट्टराज ने महिलाओं को दिया। उन्होंने सिलाई से कैसे महिलाएं अपनी इनकम बढ़ा सकती है, कैसे इसकी मार्केटिंग कर सकती है। तमाम जानकारियां दीं। इस अवसर पर सरपंच मनीषा शेखर चौधरी, उपसरपंच राजेंद्र डियर एवं स्वयं सहायता समूह की समस्त महिलाएं उपस्थित थी।




